महराजगंज। बीते 29 मार्च को सोनौली सीमा से इरिक डेनियल निवासी ऑस्ट्रिया न्यूयॉर्क राष्ट्र यूनाइटेड स्टेट को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय ने शुक्रवार को दोषी करार देते हुए दो साल कारावास की सजा सुनाई है। 20,000 रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विशेष अभियोजन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि इरिक डेनियल अवैध वीजा पर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने सभी तर्कों को सुनने के बाद पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को सजा सुनाई है। संवाद
चाकू रखने के जुर्म में न्यायालय उठने तक की सजा
महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अचलगढ़ नर्सरी निवासी मंगरु को चाकू रखने के मामले में दोषी पाए जाने पर न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि व न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। साथ ही 1000 रुपये अर्थदंड भी लगाया। संवाद