फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तिनाउ नदी में संतकबीरनगर के दो किशोर बहे, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी
विज्ञापन

सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे बुटवल के निकट पालपा टिनाउ नदी में दो भारतीय पर्यटक डूब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन में जुट गई है। बताया गया है कि संतकबीर नगर जिले के सात युवक नेपाल घूमने गए थे और पाल्पा टिनाउ नदी में स्नान कर रहे थे।
रविवार की दोपहर दो भारतीय पर्यटक टीनाउ नदी में डूबने के बाद लापता हो गए हैं। पाल्पा के जिला पुलिस सूचना अधिकारी होम प्रकाश चौधरी ने बताया कि दो भारतीय दोपहर में टीनाउ रूरल म्युनिसिपैलिटी-3 के डोभान डैमसाइड में हेडबॉक्स के पास डूब गए। उनके डूबने की खबर मिलने के बाद, स्थानीय लोगों, आर्म्ड पुलिस फोर्स और डोभान पुलिस पोस्ट की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। बताया कि भारत से आए सात लोगों के नदी में स्नान करने की सूचना मिलने पर उनमें से दो लोग नदी के बहाव में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल दोभान के नेतृत्व में एक पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और पाया कि भारत के संतकबीर नगर निवासी वर्षीय फरान अंसारी (17) और अमन अंसारी (17) लापता हैं। बाकी पांच लोग मौके पर ही सुरक्षित थे। लापता किशोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें