फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 100 बोरी तुर्की के मक्के के साथ दो तस्कर पकड़े

Fri, 02 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप से 100 बोरी मक्का और दो बाइक बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि चंडीथान बीओपी के जवान बृहस्पतिवार को गश्त पर निकले थे। मुखबिर से सूचना मिली की भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527 के पास से आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा के पहाड़ी टोला के पास कुछ नेपाल से तुर्की मक्का लाकर भारत के पहाड़ी टोला यानी नेपाली बस्ती के नजदीक गाड़ी में लोड कर रहे हैं।
सूचना पर गश्त दल मौके पर पहुंचा तो देखा की एक पिकअप पहाड़ी टोला के नजदीक खड़ा है। लोग बाइक पर बोरा लेकर आ रहे हैं और पिकअप पर लाद रहे हैं।
जवानों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक ने अपना नाम अकबर अली निवासी छितवनिया टोला कोहरगड्डी थाना परसामलिक और दूसरे ने सुरेंद्र चौधरी निवासी आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा थाना नौतनवा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें