फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो सगी बहनों को सांप ने डसा, एक गंभीर

Fri, 20 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बरसात की सीजन शुरू होते हुए सांप के काटने की घटनाएं बढ़ने लगी। पुरंदरपुर क्षेत्र के मानिक तालाब गांव में एक साथ बिस्तर पर सोई दो बहनों को सांप ने डस लिया। इसमें एक की हालत गंभीर हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिक तालाब निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री रंजना यादव (27) व अंजनी यादव (21) बुधवार की रात में भोजन के बाद सोने चली गई। दोनों एक ही बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू किया। रंजना यादव की हालत में कोई सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें