फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो की मौत

Thu, 29 May 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ननिहाल व क्षेत्र पंचायत सदस्य बरात में शामिल होने जा रहे थे
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो युवकों की सड़क हादसे में मंगलवार की राहत मौत हो गई। खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के अगया निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय गिरी 30 मंगलवार को गांव में एक शादी समारोह था। जहां से बरात झुनुआ गई थी। इसमें शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से झुनुआ जा रहे थे। अभी वह महराजगंज फरेंदा मार्ग के करहिया पुल के समीप पहुंचे थे कि एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना परिजनों के साथ अन्य लोगों को हुई तो तत्काल पहुंच कर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना फरेंदा कस्बे के दक्षिणी बाइपास पर खड़ी ट्रेलर में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। पीपीगंज क्षेत्र के बंजरहा निवासी नरेंद्र सहानी 22 भैया फरेंदा में मकान बनवा कर रहते हैं। वह मंगलवार की रात में करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से अपने ननिहाल लोहरपुरवा जा रहा था। अभी वह दक्षिणी बाईपास के समीप पहुंचा था कि सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत के बाद घर पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार, मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें