दो साइकिल पर चार बोरी यूरिया ले जा रहे थे आरोपी
खनुआ। सोनौली पुलिस ने भारत-नेपाल के सीमावर्ती गांव कैथवलिया उर्फ बरगदही के पास साइकिल पर चार बोरी यूरिया रखकर ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यूरिया के साथ आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में कैथवलिया उर्फ बरगदही के पास पुलिस बल रविवार की सुबह गश्त पर निकला था। इसी बीच नौतनवा की तरफ से दो युवक साइकिल पर यूरिया की बोरी लादकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार बोरी यूरिया खाद बरामद किया। पूछताछ में वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रवि सहानी व कमलेश कहार निवासी मायादेवी गाऊ पालिका वॉर्ड नम्बर 6 बेथरी थाना बेथरी जिला रुपन्देही, नेपाल बताया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि सोनौली पुलिस ने बरामद चार बोरी यूरिया खाद, दो साइकिल और आरोपियों को पकड़कर अग्रिम कार्यवाही के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।