फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल दो और की मौत

Sun, 04 May 2025 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के चिउटहा मार्ग स्थित गांव पचमा के पास शनिवार को दो बाइक की टक्कर हो गई थी, हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

तीनों का इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा था। रविवार को दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पांचवा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। चार मृतकों में तीन एक ही गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, चिउटहा मार्ग स्थित गांव पचमा के पास हुए हादसे में एक बाइक सवार मोहर्रम अली (50) सलामत (55) पत्नी मनवा (52) निवासी सेमरी थाना सिंदुरिया और दूसरे बाइक सवार सिंटू (32) और शनि (30) निवासी बरियारपुर थाना कोठीभार घायल हो गए थे। वहीं हादसे के कुछ देर बाद सेमरी निवासी मनवा और मोहर्रम अली की मौत हो गई, जबकि मनवा के पति सलामत, सिंटू और शनि घायल हो गए थे।
विज्ञापन

तीनों का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा था। जहां रविवार को मनवा के पति सलामत और शनि की भी मौत हो गई। ऐसे में एक ही गांव सेमरी में दंपति मनवा और सलामत के साथ ही मोहर्रम अली की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हो गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार हादसे में दो घायलों की शनिवार को ही मौत हो गई थी। वहीं दो घायलों का अस्पताल में मौत होने की जानकारी मिली है। जबकि एक घायल का अभी इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें