फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गाड़ी बेचने के नाम पर दो लाख ठगे, केस दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से वाहन बेचने के नाम पर जालसाजों ने दो लाख की ठगी कर ली। ठगी के शिकार हुए युवक ने जब पैसे मांगा तो जालसाजों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

तहरीर में मुहम्मदपुर निवासी पीड़ित ने बताया कि उसे पिकअप वाहन की आवश्यकता थी। इस बीच हमारी मुलाकात राजू निगम पुत्र पूर्णवासी निवासी ग्राम महादेवा थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज से हुई। उसने बताया कि हमारे एक रिश्तेदार बृजेश रंजन निवासी बैजू डेहरा थाना पनियरा जनपद महराजगंज के पास पिकअप है जिसे वह बेचना चाहते हैं।
अप्रैल 2023 में उसने बृजेश रंजन को पिकअप के साथ परतावल ब्लाॅक परिसर में बुलाया। वहीं हम लोगों में बात हुई और गूगल पे के माध्यम से मैंने बृजेश के मोबाइल पर एक लाख सत्रह हजार ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा वहां मौजूद चार पांच लोगों के सामने 73 हजार रुपये नकद बृजेश व राजू निगम को दिया गया।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल एक लाख नब्बे हजार रुपये बृजेश व राजू निगम ने ले लिए। इसके बाद जब पिकअप ट्रांसफर करने के लिए कहता तो वह आनाकानी करने लगते थे।
कुछ दिन बाद पता चला कि उक्त पिकअप पर ढाई लाख रुपये का लोन है। जानकारी होने पर पैसे मांगे तो आनाकानी करने लगे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, मामले में बृजेश रंजन व राजू निगम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें