फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर के कैंपियनगंज थाना क्षेत्र के नवापार निवासी पल्टू 35 बुधवार की रात में किसी काम से फरेंदा से घर जा रहे थे। अभी वह फरेंदा-कैंपियरगंज जंगल के मध्य पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
गोरखपुर-सौनौली रोड पर एक व्यक्ति किसी वाहन की ठोकर के बाद अचेत अवस्था में पड़ा था। एक निजी बस चालक उस व्यक्ति को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि व्यक्ति के सिर पर चोट के गंभीर चोट लगी थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें