निचलौल। थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के कटहरा निवासी उमेश यादव (28) बाइक से ठूठीबारी की ओर जा रहे थे। अभी वह ठूठीबारी मार्ग स्थित हनुमानगंज गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने अचानक पिकअप आ गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान बाइक सवार उमेश घायल हो गए। इसी तरह सिसवा मार्ग पर हुई सड़क हादसे में कुशीनगर जिले के खड्डा निवासी सोनू गुप्ता (22) घायल हो गए। घायल सोनू बाइक से निचलौल शहर स्थित एक काॅलेज से पढ़कर घर जा रहा था। संवाद