फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेखुआनी चौराहे से पूरब नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम अनियंत्रित बाइक पर सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी रतनपुर भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनेशपुर, टोला कोहड़वल निवासी इंद्रेश यादव (24) और प्रमोद साहनी (24) एक ही बाइक से परसामलिक की तरफ कुछ काम से गए थे। लौटते समय सेखुआनी चौराहे से पहले उनकी बाइक के अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गिरकर दोनों जख्मी हो गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी रतनपुर भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रेश की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें