फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइकों की टक्कर में महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

Sun, 04 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल चिउटहा मार्ग स्थित पचमा गांव के पास शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी मोहर्रम अली (50) पड़ोस के रहने वाले सलामत (55) और उनकी पत्नी मनवा (52) को बाइक से लेकर दवा दिलवाने जा रहे थे। अभी वह गांव से निकलकर निचलौल-चिउटहा मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर दूर पचमा गांव के पास पहुंचे थे।
इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार सिंटू (32) और शनि (30) निवासी बरियारपुर थाना कोठीभार की बाइक से अचानक जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मनवा और मोहर्रम अली की मौत हो गई, जबकि मनवा के पति सलामत और दूसरे बाइक पर सवार सिंटू और शनि गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं हादसे के पास मृतकों और घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, हादसे में एक बाइक सवार मनवा और मोहर्रम अली की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल काॅलेज में परिजन करा रहे हैं, जबकि दोनों मृतकों का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-
बीमारी से जूझ रही थी मनवा
मनवा के पड़ोसी इमरान ने बातचीत के दौरान बताया कि मनवा काफी दिनों से बीमारी से जूझ रही थीं। मनवा के बड़े बेटे सलाउद्दीन और अलाउद्दीन रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेश रहते हैं। मनवा के पति सलामत पड़ोस के ही रहने वाले मोहर्रम अली के साथ बाइक से इलाज कराने के लिए निचलौल एक डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी हादसे में मनवा की मौत हो गई, जबकि पति भी घायल हो गए। वहीं मोहर्रम अली की भी मौत हो गई।
-
तेज रफ्तार बना हादसे कारण

पचमा गांव के पास हुए हादसे के दौरान मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बातचीत में बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है। वहां से पश्चिम की ओर पिच सड़क निकलकर बरोहिया चौराहे पर जाकर निचलौल सिंदुरिया मार्ग को जोड़ती है। निचलौल की ओर से आ रही बाइक की रफ्तार काफी तेज था। इसी बीच दूसरी बाइक भी आ पहुंची। जहां तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें