फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रों के दो गुटों में मामूली बात को लेकर मारपीट, चार पर केस

Tue, 13 May 2025 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बढ़या नहर पुल पर मंगलवार को मामूली बात को लेकर एक इंटरमीडिएट काॅलेज के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की भीड़ जुटते देख एकगुट के छात्र मौके से भाग निकले। लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बहुआर खुर्द निवासी किशन कुशवाहा क्षेत्र के एक इंटरमीडिएट काॅलेज में पढ़ता है। मंगलवार को स्कूल गया था। जहां पर किसी बात को लेकर स्कूल में ही पढ़ने वाले कुछ बच्चों से विवाद हो गया। स्कूल की छुट्टी के बाद किशन अपने साथियों के साथ बढ़या नहर पुल पर पहुंचा था। उसी बीच उक्त रंजिश को लेकर छात्रों के दूसरे गुट ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में पीड़ित किशन कुशवाहा के परिजन की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें