फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की मौत, ठंड लगने की आशंका

Sat, 26 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुनसेरवां बाईपास तिराहे पर स्थित पेट्रोलपंप के सामने शुक्रवार सुबह वृद्ध का शव बरामद हुआ। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी मौत ठंड से हुई है। वृद्ध की पहचान पनेवा गांव निवासी भोजई (65) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने आए तो एक दुकान के सामने चौखट पर एक वृद्ध को मृत अवस्था में देखा।

लोगों ने पुलिस और तहसीलदार को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने जांच की तो जेब में दो हजार नकद और एक पर्ची पर मोबाइल नम्बर लिखा मिला। जिस पर पुलिस ने बात की तो पता चला कि मृतक के बेटे किरचन का नंबर है। किरचन ने पुलिस को बताया कि 22 दिसम्बर को मां रहिमा के साथ आंख का ऑपरेशन कराने के लिए पिता नेपाल के भैरहवां के लिए घर से निकले थे।

आसपास के दुकानदारों का कहना है कि मृतक बृहस्पतिवार की दोपहर से आसपास भटक रहा था। लोगों की  सूचना पर परसामलिक क्षेत्र के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गये और उन्होंने पहचान की और बताया कि वह दमे  की बीमारी से पीड़ित थे। लोगों का कहना था कि मौत ठंड से हुई है तहसीलदार केशव प्रसाद का बताना था कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि वृद्ध की मौत किस कारण हुई।
विज्ञापन


घुघली/पुुरैना। रामपुर बल्डीहा निवासी एक शख्स की शुक्रवार को मौत हो गई। घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा निवासी कैलाश गुप्ता की उस समय मौत हो गयी जब वह रोजी रोटी के लिए पिपरा मुंडेरी बाजार जा रहे थे। जैसे ही गांव के समीप पहुंचे थे कि रास्ते में ही लड़खड़ा कर गिर गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें