फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय खेल स्पर्धा कल से, प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम धनेवा में होगी हाकी, बाॅक्सिंग, वाॅलीबाॅल व फुटबॉल की स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम धनेवा में सोमवार व मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की स्पर्धा होगी। सोमवार व मंगलवार को होने वाली इस स्पर्धा में खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे एवं उत्कृष्टता के आधार पर पुरस्कृत होंगे।
स्टेडियम में होने वाली इन खेल स्पर्धा के माध्यम से सोमवार को सुबह आठ बजे से बालकों की हाॅकी व बाॅक्सिंग स्पर्धा होगी। वहीं मंगलवार को बालक वर्ग की वॉलीबॉल व बालक व बालिका वर्ग की फुटबॉल स्पर्धा भी कराई जाएगी। स्पर्धा के समापन के दौरान पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी। ऐसे में सभी खेलों में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छाया प्रति व पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ अवश्य लाएं।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को यह मिलेगी पुरस्कार राशि
पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम अथवा खिलाड़ी को 500 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 400 रुपये व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 300 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
जिला स्तरीय स्पर्धा के माध्यम से हाकी, बाक्सिंग, वॉलीबॉल व फुटबॉल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। इच्छुक खिलाड़ी उसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएं।
धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें