निचलौलl सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में टाइगर की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक वयस्क मादा टाइगर और दो शावक टाइगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जा चुका है। लखीमपुर खीरी वन्य जीव प्रभाग और महराजगंज वन विभाग के संयुक्त प्रयास से शावको को लाया गया।
24 अप्रैल को वन विभाग की टीम ने शिवपुर रेंज के घने जंगल में एक मादा टाइगर और उसके शावक को छोड़ा गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी से लाए गए एक और टाइगर को यहां छोड़ा गया। अब तक कुल तीन टाइगर एक मादा और दो शावक सोहगीबरवा के जंगलों में अपना नया घर बना चुके हैं।
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि जंगल में इनकी उपलब्धता को बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है। इनकी निगरानी भी की जाएगी ताकि उनकी गतिविधियों, अनुकूलन और स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके। संवाद