नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव टेढ़ी, टोला गंगापुर में गत शुक्रवार की देर रात झोपड़ी में लगी आग से एक गाय और बछिया जलकर मर गईं। एक अन्य गाय गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा के गांव टेढ़ी, टोला गंगापुर निवासी राम बहादुर किसान हैं। वह खेती और पशुपालन करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गत शुक्रवार की देर रात झोपड़ी में धुंइहरा से अचानक आग लग गई। घटना के समय राम बहादुर परिवार के साथ थोड़ी दूर स्थित दूसरे घर में सोए थे। आग की लपटें देख लोग शोर करते हुए दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया।
डीसीएम से छात्रा को लगी ठोकर, केस दर्ज
सिंदुरिया। डीएसीएम की टक्कर से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। केएसी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। चौक थाना क्षेत्र के दरहटा निवासी संगीता ने सिंदुरिया थाना में तहरीर देकर बताया कि बीते 13 नवंबर को सुबह आठ बजे मेरी पुत्री रोशनी को साइकिल से स्कूल जाते समय पीछे से एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है।
सौर ऊर्जा प्रणाली तोड़ने पर चार के विरुद्ध केस
सिंदुरिया। ग्राम सभा मोहनापुर, टोला बगहिया निवासी जवाहिर की तहरीर पर पुलिस ने सोलर पैनल और वल्ब तोड़ने और गाली देने पर गांव के ही सचिन, लड्डू, आदित्य और आजाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जवाहिर ने बताया कि मैं सुधा मिश्रा के पोखरे की रखवाली का काम करता हूं। 22 अक्तूबर की सुबह पांच बजे चारों आरोपियों ने सोलर पैनल व बल्ब तोड़ने लगे। मना करने पर मेरे ऊपर हमला करके गाली देने लगे। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार चारों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।