महराजगंज। जिले में शुक्रवार की सुबह हुई जोरदार बारिश के बीच सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर अगया गांव के पास दो बसों के ओरवरटेक के बीच तीसरे की टक्कर में इससे बसों में सवार 26 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे महराजगंज बस स्टेशन से दो बस गोरखपुर की के लिए रवाना हुई। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी इससे सड़क पर विजिबिलिटी कम थी। इस बीच दोनों बसों में पीछे वाली बस ने ओवरटेक किया। इतने में सामने से गोरखपुर से 40 यात्रियों को लेकर आ रही बस से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें 26 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जबकि 15 को हल्की चोट आई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मदद का हाथ बढ़ाया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि दुर्घटना में कुल 26 यात्री घायल हुए हैं। इसमें चार की हालत गंभीर है। सभी का समुचित इलाज किया जा रहा है।
...................
यह हुए घायल
जनार्दन पटेल, (सिसवा बाबू), अरमान अली (निचलौल), राजल (पिपरा खादर), कोईला देवी (सिस्मानिया), धनपाल (जनकपुर कैंपियरगंज, गोरखपुर), नंदनी गुप्ता (सीधावे), नन्हेंलाल, नीतू (उनवल), सलाउद्दीन अंसारी (थूथी बारी), धनपाल (जौनपुर कैंपियरगंज), अनिल सिंह (रामपुर चकिया), सुमन (मधुबनी), अमरनाथ (मधुबनी), इस्माइल (शिकारगढ़), नाथू (हरहपुरकला), हरि शर्मा (लक्ष्मीपुर महंत), द्रौपदी और शंकर (परतावल) शामिल हैं।