महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देना था। यातायात पुलिस ने ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत बस स्टैंड पर रोडवेज बस चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान एआरएम रोडवेज की उपस्थिति में चालकों की शराब की जांच के लिए ब्रिथ एनालाइजर का उपयोग किया गया। जांच में दो बस चालक नशे की हालत में पाए गए, जिनका तत्काल चालान किया गया और उन्हें एआरएम रोडवेज के सुपुर्द कर दिया गया। इन चालकों पर कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।