फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाजमोला के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट, छोटा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। हाजमोला के बंटवारे को लेकर बृहस्पतिवार को दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में छोटा भाई घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कृष्णा (12) और प्रिंस (10) सगे भाई हैं। दोनों अपने परिजनों के साथ चौक थाना क्षेत्र के परसखाड़ गांव में रिश्तेदारी में आए हुए थे। इसी दौरान दोनों भाइयों ने एक दुकान से हाजमोला खरीदा। बताया जा रहा है कि उसके बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झगड़े के दौरान छोटा भाई प्रिंस घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल चौक बाजार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें