फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरी में डूबे दो सगे भाई एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 18 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद निचलौल सीएचसी पर ग्रामीणों की जुटी भीड़।
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बैदौली गांव के टोला बनकटी में बृहस्पतिवार देर शाम को दो सगे भाई पोखरी में नहाने के दौरान डूब गए। दोनों को लोगों की मदद से पोखरी से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के बैदौली गांव के टोला बनकटी निवासी श्रीनिवास कुशवाहा दिल्ली में काम करते हैं। पत्नी बच्चों और अन्य परिजनों के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार को श्रीनिवास के दोनों बेटे शिवम कुशवाहा (8) और सत्यम कुशवाहा (6) स्कूल से घर आने के कुछ देर बाद ट्यूशन पढ़ने गए। फिर दोनों भाई एक साथ घर आने के बाद देर शाम घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक पोखरी के पास चले गए।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई पोखरी पर पहुंचने के बाद अचानक नहाने के लिए पानी में घुस गए। जहां पर दोनों भाई नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। जहां पर दोनों एक दूसरे से दूर होकर डूबने लगे। वहीं पोखरी में डूब रहे दोनों सगे भाई बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

आवाज सुनकर पोखरी पर पहुंचे कुछ लोगों ने आनन फानन में दोनों को पोखरी से बाहर निकाला। जिस दौरान छोटे भाई सत्यम की मौत हो चुकी थी। जबकि बड़े भाई शिवम जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। इसकी खबर परिजनों को लगी तो उन लोगों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के अनुसार, दो सगे भाई घर से कुछ दूर स्थित पोखरी में नहाने गए थे। इस दौरान छोटे भाई सत्यम की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई शिवम का परिजन जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें