फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फिटनेस, ट्रांसफर समेत अन्य आवेदनों की फाइलें लटकीं

Fri, 18 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एआरटीओ कार्यालय में वाहनों के फिटनेस, ट्रांसफर समेत अन्य जरूरी कार्य लटके हैं। इससे वाहन स्वामियों को चालान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से काम आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे वाहन स्वामी परेशान हैं। करीब 100 से अधिक फाइल एक सप्ताह से धूल फांक रही हैं।
बुधवार को एआरटीओ कार्यालय के गेट पर महेश मिले। उन्होंने बताया कि एआरटीओ दफ्तर में काम कराना आसान नहीं है। यहां तो जिम्मेदारों को कोई रूचि नहीं है। हालत यह है कि एक सप्ताह से वाहन का ट्रांसफर प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। सभी औपचारिकता पूरी कर फाइल जमा कर दी गई है। एआरटीओ के टेबल पर फाइल पड़ी है, लेकिन वहां से आगे नहीं बढ़ रही है।
परिसर में ही मिले रामबरन गुस्से में बाहर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पिकअप का फिटनेस बनवाना है। सभी पेपर लगाकर फाइल जमा कर दी गई है, लेकिन काम अब तक नहीं हुआ है। दो दिन से गाड़ी खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर लग रहा है कि जांच में पकड़ने पर चालान कट जाएगा। नुकसान हो रहा है, लेकिन अधिकारियों को चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त होने वाला नहीं है। यह कहते हुए आगे चले गए। कार्यालय के सामने ही करीब चार पांच लोग ऐसे मिले जो तीन दिन से परेशान हैं। उनका फिटनेस नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें