फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंधविश्वास में भिड़े दो भाई, एक की मौत

Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-चार महिलाएं घायल, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के थरौली बुजुर्ग की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। पुरंदपुर थाना क्षेत्र के थरौली बुजुर्ग में मंगलवार की शाम अंधविश्वास में दो भाइयों में मारपीट हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुरंंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सायं सिर्मल व छोटे भाई विक्रम में भूत-प्रेत को लेकर झगड़ा हो रहा था। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। जहां सिर्मल, बहू शीला, प्रियंका नातिन संजना व साधना घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराया। इसके बाद घायलों को लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। देर रात अचानक 60 वर्षीय सिर्मल की हालत खराब हो गई। परिजन जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौत कैसे हुई यह संदिग्ध है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें