फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फावडे़ से हमला कर एक व्यक्ति को घायल किया

Thu, 14 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िला में एक व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर गांव के रामाशंकर यादव को घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िला में बुधवार की शाम रामाशंकर यादव 60 और इंद्रजीत यादव के बीच कहासुनी के बाद गालीगलौज हो रही थी। इस दौरान इंद्रजीत यादव ने कुदाल से हमला कर रामाशंकर यादव को घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज हो रहा है। एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि इंद्रजीत यादव मंदबुद्धि का है उसने रामाशंकर यादव को मार कर घायल कर दिया है। आरोपी को थाने लाया गया है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें