फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बढ़या नहर पुल के निकट शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक होते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन युवक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह बढ़या गांव के सामने नहर पुल के निकट पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह के अनुसार मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम गई थी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें