फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के गौनरिया बाबू के पास विगत छह अप्रैल को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राजू दीक्षित, निवासी ग्राम बसंतपुर थाना घुघुली ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि छह अप्रैल को वह अपने मित्र ध्रुव नारायण जायसवाल के साथ अपनी बाइक से महराजगंज से घर लौट रहे थे। गौनरिया बाबू से करीब 50 मीटर आगे सड़क किनारे पेशाब करने के लिए बाइक रोकी। तभी विपरीत दिशा से आ रही कार का चालक तेज गति व लापरवाही से कार चला रहा था।
कार ने पहले सामने आ रही दो अन्य मोटरसाइकिलों को ठोकर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े राजू दीक्षित व ध्रुव नारायण जायसवाल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों के अलावा आगे चल रहे मकसूद अहमद, दीपक पासवान और मुन्ना पासवान भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद राजू दीक्षित और ध्रुव नारायण जायसवाल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू दीक्षित ने बताया कि चोटों के कारण उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी। अब स्वास्थ्य में सुधार होने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें