फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में कुंडी से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में शुक्रवार की शाम कुंडी से लटका एक व्यक्ति का शव मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बिशुनपुरा गांव निवासी उमेश (45) शुक्रवार को घर पर अकेला था। घर के कुछ सदस्य गैस लेने के लिए भिटौली गए हुए थे।
विज्ञापन

सुनसान पाकर वह घर के अंदर ही छत में लगे पंखे की कुंडी से लटक गया। परिजन जब गैस लेकर घर पहुंचे तो उन्होंने खिड़की के रास्ते पंखे के सहारे उमेश को लटका देखा, तो घर में कोहराम मच गया। परिजन चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना देकर शव को नीचे उतारा।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक गृह कलह से काफी परेशान था। पत्नी से भी अक्सर अनबन होती रहती थी। उसके घर में पत्नी के अलावा मृतक की दो बच्चे हैंं। घटना के बाद पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें