फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच पेटी नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 45 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 12:15 बजे लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के हरखपुरा नाका के रास्ते नेपाली शराब ले जाए जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर खुर्द उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की।
इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो बोरियों में ‘किस-मिस सौंफ’ ब्रांड की नेपाली शराब की पांच पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 300 मिलीलीटर की 30 शीशियां थीं। इस तरह कुल 150 शीशियों में 45 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मेघौली कला निवासी 28 वर्षीय राजू और डिगही निवासी 27 वर्षीय अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

निचलौल के क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नेपाली शराब के साथ पकड़े गए राजू और अशोक यादव के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें