फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आभूषण की दुकान से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 09:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने ज्वेलरी की दुकान से जेवरात लेकर फरार हुए दो आरोपियों को मंगलवार को बनरहवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते दिनों सतगुर बाजार सोनार गली में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से दो युवक ज्वेलरी लेने के बहाने पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से लाकेट और अंगुठी दिखाने की बात कही। उसी दौरान दोनों ने दुकानदार को चकमा देकर झाली का डब्बा लेकर फरार हो गए। घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दुकान मालिक कमलेश सिंह निवासी अड़बड़हवा की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी की जांच की। फुटेज के आधार पर आशिफ अली निवासी देवरिया व अरबाज शाहगंज जौनपुर को मंगलवार को बनरहवा पुल के पास दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके पास से दो जोड़ी पीली धातु की झाली, टप्स, छह हजार रुपये नकद, एक बाइक बरामद की है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार का कहना है कि पनियरा में ज्वेलरी की दुकान से चोरी के मामले में टीम गठित की गई थी। टीम ने दो लोगों को पकड़कर उनके पास से चोरी गए सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें