फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फोन करके फिरौती मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार की ग्राम सभा कानापार निवासी संजय शर्मा के लापता होने का मामला
विज्ञापन

युवक का अपहरण नहीं हुआ था बल्किक वह खुद ही गया था घर से
धानी बाजार। बृजमनगंज पुलिस ने मंगलवार को लापता युवक के मामले में फिरौती मांगने के आरोप में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गेश (28) निवासी ग्राम सिसवनिया खुर्द थाना पुरंदरपुर और रामदयाल गुप्ता (20) निवासी ग्राम नरकटहा थाना पनियरा बताए गए हैं। दोनों को पुलिस ने सोमवार की रात में विजय सलाहिया बृजमनगंज से गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार, युवक संजय शर्मा निवासी धानी बाजार ग्रामसभा कानापार थाना-बृजमनगंज के लापता होने के बाद पिता अशोक कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसी बीच उक्त अभियुक्तों ने फोन करके संजय के पिता अशोक कुमार शर्मा को डरा-धमका कर पैसों की मांग की थी और कहा था कि आपका लड़का गुम नहीं हुआ है बल्कि हमारे पास है। इसके बाद पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। इसी बीच करीब बारह दिन बाद लापता युवक वापस घर आ गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था, बल्कि वह खुद ही किसी को बिना बताए चला गया था। जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी इस तरह का कृत्य कई लोगों के साथ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बृजमनगंज सत्य प्रकाश का कहना है कि मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर अपहरण में दर्ज धारा को परिवर्तित करते हुए फिरौती मांगने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त रामदयाल गुप्ता की नरकटहा बाजार थाना पनियरा में मोबाइल की दुकान है, वह मोबाइल का सिम भी बेचता है। उसने दूसरे उपभोक्ता के नाम पर सिम जारी कराकर उसी सिम का प्रयोग कर मोबाइल से फोन करके फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें