फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हैलो! एडी ऑफिस से बोल रहा हूं, बाहरी दवाएं लिख रहे हो, कार्रवाई कर देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी कर्मचारी को फोन पर मिली धमकी, शिकायत
विज्ञापन

बाहर से दवा लिखने के आरोप में कार्रवाई की धमकी दे रहा था फोन करने वाला


परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में तैनात एक कर्मचारी को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को एडी ऑफिस का अधिकारी बताकर कर्मचारी को डरा-धमका रहा था। घटना से कर्मचारी कुछ समय के लिए सहम गया। हालांकि कॉल फर्जी निकली।

जानकारी के अनुसार, सीएचसी परतावल में कुष्ठ रोग विभाग में कार्यरत कर्मचारी जनार्दन सिंह मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक (एडी) कार्यालय का अधिकारी बताते हुए सख्त लहजे में बात शुरू की। फोन करने वाले ने आरोप लगाया कि तुम बहुत बाहर की दवाएं लिख रहे हो, कार्रवाई कर देंगे, तो होश ठिकाने आ जाएगा।
विज्ञापन

कॉल करने वाला व्यक्ति लगातार दबाव बनाता रहा। फोन कटने के बाद जनार्दन सिंह ने नंबर की जांच की। व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगी तस्वीर और अन्य जानकारी से स्पष्ट हुआ कि कॉल करने वाला व्यक्ति न तो एडी कार्यालय का अधिकारी था, और न ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा हुआ था। कर्मचारी ने पूरे मामले की जानकारी सीएचसी अधीक्षक और मुख्य चिकित्साधिकारी को दे दी है।
विज्ञापन


जनार्दन सिंह ने बताया कि अंजान नंबर से मिली इस धमकी को लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में चिंता का माहौल है। फर्जी कॉल के जरिए धमकी देने वाले की पहचान कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें