फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खरीदारी के बहाने सोने के जेवर लेकर दो आरोपी फरार

Mon, 03 Feb 2025 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। नगर पंचायत के शीतलपुर तिराहे के पास बाइक एजेंसी के सामने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दो उचक्के खरीदारी के बहाने ज्वेलर्स की दुकान से 106 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कस्बे में तिराहे पर आनंद कुमार वर्मा की दुकान है। सोमवार को वह कहीं बाहर गए थे। उनकी पत्नी गुंजा दुकान पर बैठी थी। गुंजा के अनुसार, दुकान पर नगर पंचायत की एक महिला और बैठी थी जो कुछ सामान लेने आई थी। इसी बीच बाइक से दो लोग आये और कान का टप्स दिखाने को कहा। उसने कुछ टप्स निकाल कर दिखाए। आरोपियों ने कहा कि अभी लेडिज के साथ आ रहे हैं तब खरीदेंगे।
इसके बाद उन्होंने और डिजाइन दिखाने की बात कही। जैसे ही वह और सामान निकालने के लिए मुड़ी तभी दोनों आरोपी जेवर की थैली लेकर बाइक से फरार हो। उसने शोर मचाया, लेकिन आरोपी काफी दूर जा चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रहीं है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने मामले की जांच करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें