महराजगंज। जनपद के 79,578 किसान बीज अनुदान योजना के लाभ और गेहूं बीज की खरीदारी में भी वंचित हो जाएंगे। इन किसानों की ई-केवाईसी व आधार कार्ड की जानकारी अपडेट नहीं हो सकी है। इसके कारण राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध ई-पाॅस मशीन में इनका नाम ही नहीं दिखाई दे रहा है।
अनुदान अपडेट के बारे में जानकारी न मिलने के कारण विभाग की ओर से इन्हें अनुदान लाभ नहीं मिल रहा है। सरसों व मसूर बीज की खरीद में यही हुआ अब आगे गेहूं बीज की खरीद में भी उन्हें वंचित ही रहना पड़ेगा। जनपद में 89,578 किसानों को सम्मान राशि की 17वीं किस्त से भी वंचित रहना पड़ा था।
कृषि विभाग ने जागरूक करते हुए किसानों को ई-केवाईसी व आधार अपडेट कराने को कहा था, जिससे यह 18वीं किस्त प्राप्त कर सकें। जनपद में कृषि विभाग के मुताबिक 79,578 किसान अभी ऐसे हैं, जिन्होंने आधार कार्ड अपडेट व ई-केवाईसी कराना जरूरी नहीं समझा। इन्हें बीज अनुदान से वंचित होना पड़ा।