फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शाैर्य को किया सलाम

Sat, 24 May 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए भारत नेपाल सीमा के सोनौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठन के लोगों ने निरंजना होटल से इंडिया गेट तक तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया।
विधायक ने कहा कि इतिहास में पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिका चीन, तुर्की अन्य देश के हथियारों को निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मदेशिया, दीपक त्रिपाठी, रवि वर्मा, सुभाष जायसवाल, प्रेम जयसवाल, बबलू सिंह, प्रेम सिंह, राजकुमार गुप्ता, अमरजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें