फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल जलाकर जनरल रावत को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
ठूठीबारी में जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते व्यापारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कैंडल जलाकर जनरल रावत को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत एवं अन्य सैन्य अधिकारियों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने शुक्रवार शाम को भगत सिंह चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगठन के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। इस दौरान विंध्याचल अग्रहरि, अमरिंदर सिंह, संजय जायसवाल, बदरे आलम, ठाकुर लाल अग्रहरि, रवि मद्धेशिया, संतोष अग्रहरि, देव अग्रहरि, राजा वैश्य, बेचूलाल चौरसिया, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिसवां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य सैन्य अधिकारियों के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में असामयिक निधन पर मलवरी कांवेंट स्कूल के बच्चों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रबंधक शुभ्रा सिंह जायसवाल ने जनरल रावत के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सत्या जायसवाल, अंकिता जायसवाल, नूरे अफसा, श्याम बिहारी, दीपा मद्धेशिया, जितेंद्र रावत, नेहा जायसवाल, सोनाली जायसवाल, शिल्पा, कोमल चौधरी, अंजू गौड़ मौजूद रहीं।
कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार हेलिकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत समेत अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत पर जनजागृति सेवा संस्थान ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। संस्थान के अध्यक्ष कालिका सिंह ने कहा कि हमने होनहार जाबाज अधिकारियों को खो दिया। इस दौरान बैजनाथ गौतम, रामदयाल विश्वकर्मा, शैलेश तिवारी, रामसूरत, मनबोध पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार हनुमान मंदिर से कैंडल लेकर एसएसबी कैंप पहुंचे लोगों ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी। कृष्ण कुमार दुबे ने कहा कि जनरल रावत की कमी सदैव खलती रहेगी। सर्वदा फाउंडेशन के प्रबंधक विश्वम्भर पाठक, अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री विवेक रौनियार, अतुल रौनियार, संजय रौनियार, संतोष रौनियार, दिनेश, नागेंद्र वर्मा, अरुण पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें