फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मृतक बीएलओ को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसआईआर कार्य के दौरान मृत बीएलओ को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीएलओ पर बिना किसी पूर्व प्रशिक्षण के अत्यंत सीमित समय में भारी कार्यभार थोपा जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में हजारों बीएलओ मानसिक तनाव और अवसाद का शिकार हो रहे हैं। प्रशासनिक दबाव व लगातार धमकियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में बीएलओ की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं। रामकुमार पटेल ने कहा, बीएलओ न्यूनतम मानदेय पर दिन-रात काम कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य पूरा न करने पर निलंबन व बर्खास्तगी की धमकी दी जा रही है। यह अमानवीय रवैया बंद होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मृतक बीएलओ के परिजनों को तत्काल 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। साथ ही सभी बीएलओ को तत्काल उचित प्रशिक्षण व मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिवदयाल यादव, छोटेलाल खरवार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें