फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेन लाइन पर गिरा पेड़, 14 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

Mon, 14 Jul 2025 06:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। बिजली की मेन लाइन पर पेड़ गिरने से रविवार की आधी रात से बरसात के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो 14 घंटे बाद बहाल हो सकी। क्षेत्र के लोगों को बिजली के अभाव में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तार और पोल जर्जर हो चुके हैं। मौसम खराब होने पर हर बार कई घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती है। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि राजधानी गांव के निकट रेलवे परिसर में यूकेलिप्टस का एक पेड़ 33 केवीए तार पर गिर जाने से तार और पोल टूटकर गिर गए।
इससे अड्डा बाजार हाइडिल की मेन लाइन ब्रेकडाउन हो गई। सोमवार दोपहर तक ट्रांसमिशन से हाइडिल तक की बिजली दुरुस्त हो पाई। रेलवे परिसर में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ खासकर बरसात के मौसम में तेज हवा से अक्सर गिर जाते हैं, जिससे लाइन ब्रेकडाउन होती रहती है। सोमवार को सुबह से ही कर्मचारियों की टीम इसे दुरुस्त करने में जुट गई, तब जाकर दोपहर तक ठीक हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें