फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-संजीवनी ओपीडी एप से घर बैठे होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-संजीवनी ओपीडी एप के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा
विज्ञापन

अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र जाकर लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं
महराजगंज। जिले में सरकारी अस्पतालों की बढ़ती भीड़ से लोगों को राहत दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ई-संजीवनी ओपीडी एप के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस डिजिटल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से आमजन अब घर बैठे ही डॉक्टरों से सलाह लेकर अपना उपचार करा सकते हैं। इसके लिए अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र जाकर लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।
जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) इस एप के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। सीएचओ की सहायता से मरीज ई-संजीवनी पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दर्ज करा सकते हैं। जिले में वर्तमान में 181 सीएचओ कार्यरत हैं, जो स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पर ऑनलाइन ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से मरीजों की बात विशेषज्ञ से कराकर दवाई देते हैं। इससे लोगों को अपने पास ही बेहतर इलाज मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ई-संजीवनी ओपीडी एप केंद्र सरकार की टेलीमेडिसिन सेवा है, जो मरीजों और डॉक्टरों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) इस एप के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। सीएचओ की सहायता से मरीज ई-संजीवनी पोर्टल पर पंजीकरण कराकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इस एप की खास बात यह है कि मरीज वीडियो कॉलिंग के जरिए डॉक्टर से सीधे संवाद कर सकते हैं। वीडियो कॉल के माध्यम से डॉक्टर मरीज की स्थिति को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और उचित परामर्श देते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों को वीडियो कॉल करने में परेशानी होती है, वे मैसेज के जरिए भी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह और दवाओं का विवरण ई-प्रिस्क्रिप्शन के रूप में मरीज को उपलब्ध कराया जाता है।

ई-संजीवनी ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म
ई-संजीवनी एक ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म है, जो चिकित्सकों को इंटरनेट पर मरीजों को चिकित्सा सलाह प्रदान करने की अनुमति देता है। दूसरी ओर, ई-संजीवनी ओपीडी एक मोबाइल एप्लिकेशन है, यह मरीजों को डॉक्टरों के साथ अपॉइंटमेंट बुक करने, उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से ब्राउज करने और उनके मेडिकल रिकॉर्ड देखने में मदद करता है।
विज्ञापन

वर्जन
जिले के लोगों से अपील है कि वे अस्पतालों की अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए ई-संजीवनी ओपीडी एप का अधिक से अधिक उपयोग करें। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
-डॉ नवनाथ प्रसाद, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें