महराजगंज। निजी बस अड्डा स्थापना के लिए भूमि निर्धारित लोकेशन पर 10 वर्ष के लिए लीज पर लेकर भी आवेदन किया जा सकता है।
प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय पर स्टेज कैरिज, आल इंडिया परमिट व पर्यटन परमिट के वाहनों के लिए निजी बस स्टेशन विकसित करेगा। जनपद में मई 2025 से ही प्रभावी है, लेकिन निर्धारित मानदंड के अनुरूप अबतक आवेदन नहीं मिल सका।
कांट्रैक्ट बस स्टेशन के लिए नगर पालिका परिषद के पांच किमी दायरे के अंदर दो एकड़ भूमि की जरूरत है। स्वामित्व रखने वाले से परिवहन विभाग निर्धारित शुल्क देकर इसे कांट्रैक्ट पर लेगा।
भूमि सात मीटर चौड़ी सड़क पर होनी जरूरी है। संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि विभाग बस स्टेशन तक आने जाने का मार्ग खुद तैयार करेगा और उक्त भूमि पर निर्माण कार्य सिर्फ 30 फीसदी ही होगा। संवाद