फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नो हेलमेट नो फ्यूल प्रभावी बनाएगा परिवहन विभाग

Thu, 23 Jan 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग नो हेलमेट नो फ्यूल को प्रभावी करने के लिए सार्थक तैयारी में है। 26 जनवरी से पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों को बिना हेलमेट के पेट्रोल देंगे तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। विभाग यह कदम इसलिए उठा रहा, जिससे लोग यातायात नियमों का पालन करें और बाइक सवार हेलमेट जरूर लगाएं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के दिन से पेट्रोल पंपों की मानिटरिंग परिवहन कर्मी और पुलिस के जवान करेंगे, जिससे बिना हेलमेट किसी को तेल न दिया जा सके। अगर बिना हेलमेट किसी को पेट्रोल देते मिले तो इसकी वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे और विभाग डीएम की मदद से पंप पर जुर्माना कराएगा। इसके अलावा एआरटीओ, आरआई, एसडीएम पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे। सीसीटीवी में अगर बिना हेलमेट तेल देने का फुटेज मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी गैर सरकारी विभागों से सहयोग लेगा कि उनके यहां के कर्मी हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।

सड़क सुरक्षा माह को प्रभावी बनाने के लिए 26 से पेट्रोल पंप पर निगरानी कराई जाएगी और सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी। अगर कहीं बिना हेलमेट तेल देता पाया गया फुटेज दिखा तो पंप पर जुर्माना लगाया जाएगा। लोग हेलमेट लगाकर सुरक्षित यात्रा करें इसके लिए रूपरेखा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरडी प्रसाद वर्मा, संभागीय निरीक्षक, परिवहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें