फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माघ मेला स्नान के लिए 14 तक 10 बसें भेजेगा परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 2025 प्रयाग महाकुम्भ की तरह माघ मेले में भी स्नान के लिए परिवहन निगम सुविधा उपलब्ध करा रहा है। पवित्र स्नान के लिए प्रयाग जाने वाले श्रद्धालुओं को डिपो से सुरक्षित यात्रा की सहूलियत मिल रही है। पौष पूर्णिमा पर दो दिन में 13 रोडवेज बसें यात्रियों को लेकर प्रयाग गईं।
विज्ञापन

मकर संक्रांति का आगामी स्नान 14 जनवरी को पड़ रहा है। इसकी तैयारी में विभाग जुटा है और अधिक से अधिक बसों को दूसरे स्नान में भेजने के प्रबंध में जुटा है। परिवहन निगम महराजगंज के सूत्रों के मुताबिक 12 जनवरी को प्रयाग के लिए तीन बस बुक हो चुकी हैं। इस दिन लगभग 10 बुकिंग बसों को भेजने की तैयारी विभाग ने की है। बुकिंग के लिए परिवहन कर्मी गांव-गांव श्रद्धालुओं के साथ ग्राम प्रधानों से संपर्क कर रहे हैं। पनियरा, निचलौल व सिसवां बाजार से बुकिंग की जा रही है। संबंधित गांव से यात्रियों को लेकर जाने के साथ गांव तक रोडवेज की बस पहुंचाने की सुविधा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें