फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गलन भरी ठंड में हर उम्र के लोगों दर्द दे रहा आर्थराइटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गलन भरी ठंड और शीतलहर की वजह से आर्थराइटिस हर उम्र के लोगों को दर्द दे रहा है। शनिवार को ओपीडी में 24 रोगी आर्थराइटिस का दर्द लिए पहुंचे। जांच रिपोर्ट व परेशानियों की जानकारी लेकर चिकित्सकों ने दवा व व्यायाम दिनचर्या में शामिल करने की हिदायत दी। रोगियों में बुजुर्ग ही नहीं युवा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

शनिवार को 546 रोगियों का जिला अस्पताल में उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी सर्दी, खांसी, बुखार के बाद आर्थराइटिस के रहे। डॉ. विकास ने जांच रिपोर्ट व परेशानियों की जानकारी लेकर दवा के साथ व्यायाम की हिदायत दी।
उन्होंने बताया कि सर्दियों में हड्डियों में सूजन आने के कारण आर्थराइटिस का दर्द लोगों को परेशान करता है। चलने-फिरने में असुविधा होती है। लोगों को बताया जा रहा है कि नियमित व्यायाम दिनचर्या में शामिल करें। सिर्फ दर्द निवारक दवाओं के सहारे इस समस्या से निदान संभव नहीं है। जोड़ क्रियाशील रहेंगे तो आर्थराइटिस पर नियंत्रण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें