फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम : ऑनलाइन टिकट खरीद पर 20% तक छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए परिवहन निगम ऑनलाइन टिकट लेने पर 15 से 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है। ऑनलाइन यात्रा टिकट लेने पर प्रोमो कोड व विभिन्न एप के जरिये छूट का लाभ दिया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि यात्रा के एक दो दिन पहले ही यात्री टिकट खरीदें।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो की तरफ से 76 बसें संचालित की जा रही हैं। अधिकतर बस लोकल रूट की हैं लेकिन 15 बसें लखनऊ, कानपुर, दिल्ली वाराणसी व प्रयाग के लिए संचालित हैं। उक्त स्थानों के लिए यात्री एक-दो दिन पहले ऑनलाइन टिकट डिजिटल तरीके से ले सकते हैं। इसमें पेटीएम एप के जरिये यूपीएसआरटीसी का यात्रा टिकट लेने पर 15 फीसदी तक डिस्काउंट मिल रहा है। यात्राडॉटकाम व वाईटीबस के प्रोमो कोड भी छूट के लिए उपयोग किए जा सकते हैं। ईट्रैवलस्मार्ट व इजीमाईट्रिप भी कूपन कोड से छूट देकर ऑनलाइन टिकटिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ मासिक पास पर भी डिजिटल पेमेंट देने पर छूट उपलब्ध है। दो माह के लिए 8 तीन माह के लिए 10 व छह माह पर 15 फीसदी छूट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें