फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल्द स्थापित होगा ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज की स्थापना होगी। जिला प्रशासन की ओर से पांच एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

परियोजना पर कुल 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्राम्य विकास की ओर मंजूरी मिल गई है। कॉलेज स्थापित होने के बाद छात्रों को कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण और इंजीनियरिंग संबंधी शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था होगी। कॉलेज में प्राचार्य कार्यालय, तकनीकी अध्यापकों के लिए कक्ष, ट्रेनिंग भवन, विभिन्न ट्रेडों के लिए अलग-अलग कक्षाएं, प्रशासनिक भवन और स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं शामिल होंगी।
यह कॉलेज युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कॉलेज शुरू होने के बाद छात्रों को अपने ही शहर में गुणवत्तापरक शिक्षा हासिल हो सकेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कौशल विकास के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार किया जाएगा। यह कॉलेज तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जनपद को एक नई पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें