फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पेज के लिए प्रस्तावित--------------

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रावास में चयन के लिए ट्रायल 11 को, खिलाड़ी करें आवेदन
विज्ञापन

महराजगंज। 12 से 15 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को छात्रावास में प्रवेश देने के लिए ट्रायल की तिथि निर्धारित कर दी गई है। स्टेडिय में 11 जुलाई को बालिका वर्ग में टेबल टेनिस, बास्केटबाल व तीरंदाजी तथा बालक वर्ग कबड्डी के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल होगा। ट्रायल में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी समय से अपना आवेदन करना सुनिश्चित करें।
खेल निदेशालय की ओर से आवासीय छात्रावासों में प्रवेश को समय से सुनिश्चित करने के लिए 12 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों से आवेदन मांगा गया है। उद्देश्य है कि छात्रावासों में मेधावियों को प्रवेश देकर जहां खिलाड़ियों की नई पौध तैयार की जाए, वहीं वे खिलाड़ी भविष्य में बेेहतर प्रदर्शन से स्वयं, परिवार, राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें। बालिका वर्ग में टेबल टेनिस, बास्केटबाल व तीरंदाजी में रुचि रखने वाली व बालक वर्ग में कबड्डी में रुचि रखने वाले खिलाड़ी एवं स्कूली विद्यार्थी 11 जुलाई को सुबह सात बजे से होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करें। इससे पूर्व उन्हें स्टेडियम से आवेदन फार्म लेकर भरकर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मंडलीय व प्रदेश स्तरीय ट्रायल से भी गुजरेंगे खिलाड़ी
जिला स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 12 जुलाई को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन गोरखपुर में तथा मंडलीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय ट्रायल 14 एवं 15 जुलाई को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा।
------------------
छात्रावास में चयन के इच्छुक उपरोक्त खेलों से जुड़े खिलाड़ी एवं स्कूली विद्यार्थी ट्रायल में हिस्सा लेते हुए अवसर का लाभ उठाना सुनिश्चित करें।
धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें