फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में नारायन घाट मुंगलिंग मार्ग पर कल से नहीं चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में नारायन घाट मुंगलिंग मार्ग पर कल से नहीं चलेंगे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के चितवन जिले की सुरक्षा समिति ने नारायण घाट मुंगलिंग मार्ग पर शुक्रवार दोपहर से सवारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है इस रूट पर कई जगहों पर पहाड़ के टूटने का खतरा है जिसकी मरम्मत के लिए सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक इस रूट पर चलने के लिए मनाही है। काठमांडू से आने वाली बसों को मुंगलिंग बाजार, पोखरा से आने वाले बसों को बेनितार, पोखरा जाने वाले मालवाहक वाहनों और सवारी साधनों को आबू खैरानी पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क आयोजना के सूचना अधिकारी शिव खनाल ने बताया कि इस सड़क खंड पर 11 जगहों पर पहाड़ों पर आधुनिक जाली लगाई जा रही है जिससे पहाड़ों से पत्थर सड़कों पर न गिरे। इस सड़क मार्ग पर रोजाना दस हजार वाहन काठमांडू, पोखरा, चितवन, सोनोली आदि स्थानों के लिए आते जाते हैं। इस रूट को नेपाल की लाइफ लाइन भी कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें