फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड के अंतर्गत तुईं खोला में शुक्रवार की सुबह चट्टान गिरने के बाद यातायात बंद हो गया था। दोपहर बाद सड़क यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी भरतपुर के सड़क प्रभाग कार्यालय की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

सड़क पर्यवेक्षक ईश्वर क्षेत्रीय ने बताया कि अब पत्थर गिरना बंद हो गया है। वहीं पत्थरों को मशीनों की मदद से हटाने का काम किया जा रहा है। पुल के ऊपर पत्थर गिरने के कारण अवरुद्ध हुई सड़क फिर से शुरू हो गई है। पत्थर गिरने का सिलसिला बंद होने के बाद मशीनों की मदद से भूस्खलन के मलबे को हटाया जा रहा है। यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि इस क्षेत्र में साल भर भूस्खलन का खतरा बना रहता है ऐसे में सड़क की स्थिति को समझते हुए सुरक्षित यात्रा करें। बताया कि दाऊनन्ने नवल परासी के पास बारिश के कारण फिसलन खत्म हो गई है। फिर भी सड़क विभाग ने वाहन चालकों और यात्रियों दोनों से उस सड़क खंड पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें