फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाइटेंशन तार गिरने से हाईवे पर लगा जाम

Sun, 20 Sep 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उद्योग चौराहे के पास एनएच-730 के फरेंदा मार्ग पर शनिवार शाम हाइटेंशन तार नीचे गिरने से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बिजली निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराने और तार हटाने की मांग की।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है। उद्योग चौराहे के पास फरेंदा मार्ग पर हाइटेंशन तार अचानक नीचे आ गया। तार सड़क के ऊपर लटकने के कारण दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने सतर्कता बरतते हुए निगम को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद नीचे आए हाइटेंशन तार को दुरुस्त कराने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शाम सात बजे विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई। इसके बाद सड़क पर यातायात भी सामान्य हो गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम एके यादव ने बताया कि एक वाहन में हाइटेंशन तार फंस जाने के कारण तार नीचे लटक आया था। सूचना मिलते ही विद्युत कर्मियों को मौके पर भेजा गया। तार को ठीक कराने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें