नगर के एक मैरेज हाल में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
महराजगंज। आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश (विधि अनुभाग), लखनऊ के निर्देश पर एक मैरिज हॉल में शनिवार को हुआ। इस दौरान प्रोत्साहन, पंजीयन आधार विस्तार, राजस्व वृद्धि तथा जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापारी संवाद किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य उद्यमियों, करदाताओं एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ सीधा संवाद स्थापित कर जीएसटी नियमों की नवीनतम जानकारी प्रदान करना तथा व्यापार सुगमता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान जीएसटी 2.0 के प्रमुख सुधारों, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने, अनुपालन में आसानी तथा राजस्व संग्रह बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उपायुक्त चन्द्रशेखर वर्मा, उपायुक्त हरिशंकर प्रसाद, सहायक आयुक्त प्रियंका श्रीवास्तव, राज्य कर अधिकारी पूजा पाल, राम रहस्य, प्रवेश कुमार उपस्थित रहे।