पनियरा। छह महीने के बकाया मानदेय की मांग को लेकर शनिवार को ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र के 72 ग्राम पंचायतों में 49 रोजगार सेवक तैनात हैं। मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों को जीवन-यापन में परेशानी हो रही है।
रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि यह पहली बार है जब मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों के लिए दीपावली जैसा त्योहार फीका रहा। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष सतीश यादव, नियाज अहमद, संतोष कुमार सिंह, दुर्गेश अग्रहरी, उमेश यादव, रमेश मौर्या, सुरेश यादव, रामयज्ञ पासवान, प्रतिभा देवी, ज्ञांती देवी, रामशरन सिंह, अशोक कुमार, आदि रहे। प्रदर्शनकारियों ने शासन प्रशासन से अविलम्ब मानदेय का भुगतान करने की मांग की है।